इन जगहों पर भारतीय बिना 'वीजा' के जा सकते हैं


हाल ही में अमेरिका में हुए उथल पुथल की वजह से अब अमेरिका जाने वालों को वीसा मिलने काफी देरी हो रही है। ऐसे में यदि अमेरिका 'वीजा' देने से मन कर देता है तो आपको निराश होने की जरुरत नहीं हैं। दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहाँ 'वीजा ऑन अराइवल' की सुविधा है। जिसका मतलब वहां पहुँचते ही कुछ मिनटों में आपको वीजा मिल जाएगा।

थाईलैंड



थाईलैंड अपनी गुफाओं, द्वीप और श्वेत जल के लिए काफी मशहूर है। यहाँ सैलानी अक्सर खरीददारी करने आते हैं। बैंकाक यहाँ की राजधानी है। थाईलैंड में 95% जनसँख्या बौध है जबकि 4% मुस्लिम है। बाकी 1% ईसाई व अन्य हैं।

मालदीव



हिंद महासागर में बसा एक छोटा सा द्वीप है 'मालदीव'। मालदीव में कुल 1192 टापू हैं जिसमें से 200 पर ही बस्ती हैं। यहाँ का सबसे बड़ा शहर 'माले' है जो की यहाँ की राजधानी भी है। भारत से काफी सैलानी छुटियाँ मानाने के लिए अक्सर मालदीप जाते रहते हैं।

कंबोडिया



कम्बोडिया एशिया के दक्षिण पूर्वी हिस्से मैं बसा है। यहाँ की राजधानी 'नामपेन्ह' है। यहाँ की अर्थव्यवस्था को प्रबल बनाने में 'वस्त्र', 'पर्यटन' और 'निर्माण' उद्योग का काफी योगदान है। सैलानी यहाँ मुख्यतः 'अंगकोर वत' मंदिर देखने आते हैं जिसे पृथ्वी का सबसे बड़ा धार्मिक अवशेष कहा जाता है।

श्री लंका



श्री लंका में भी 'वीजा आन अराइवल' की सुविधा उपलब्ध है। भारत की दक्षिणी छोर पर स्थित इस देश का वर्णन 'रामायण' में 'लंका' के नाम से है। यहाँ पर आपको भगवन राम के पदचिन्ह मिलेंगे साथ ही साथ लंकापति नरेश 'रावण' के कई मंदिर भी देखने को मिलेंगे।

नेपाल



नेपाल एक मात्र ऐसा देश है जहाँ भ्रमण के लिए भारतीयों को 'वीजा' की जरुरत नहीं है। विश्व की सबसे ऊँची चोटी 'माउंट एवेरेस्ट' नेपाल में ही है। हिमालय की गोद में बसा होने के कारण, आपको यहाँ पर पर्वत, जंगल काफी दिखेंगे। साथ ही साथ यहाँ बौध मोनेस्ट्री भी काफी हैं। काठमांडू का 'पशुपति नाथ' मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..