67 Filmfare Award 2022:विजेताओं की पूरी सूची देखें

 

67 Filmfare Award 2022:विजेताओं की पूरी सूची देखें

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 67 FILMFARE AWARD 2022  समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस समारोह में शिरकत की। फिल्म जगत से लेकर टीवी दुनिया तक की कई हस्तियां इस दौरान शो में चार चांद लगाते नजर आए। अवॉर्ड समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के कई पुरस्कार दिए जाएंगे। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस दौरान रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और दिया मिर्जा का खूबसूरत अवतार देखने को मिला। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं।


67 FILMFARE AWARD 2022  समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर अभिनेत्री कटरीना कैफ शिमरी साड़ी में स्टाइलिश लगीं। वहीं अवॉर्ड्स की नाइट में तापसी पन्नू का भी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस किया।

76 स्वतंत्रा दिवस पर नरेन्द्र मोदी के भाषण की महत्वपूर्ण बाते 2022

67 FILMFARE AWARD 2022 अवॉर्ड शो के दौरान फिल्मफेयर ने इस साल दुनिया को अलविदा कह चुकीं बॉलीवुड हस्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अवॉर्ड फंक्शन में रवीना टंडन, शेहनाज गिल, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन जैसे कई कलाकारों ने शिरकत की।


आइए जानते हैं किसे मिला कौन-सा FILMFARE AWARD 2022  अवॉर्ड- 


सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): रणवीर सिंह, फिल्म 83

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): कृति सनोन, मिमिक

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाही

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) : विक्की कौशल, सरदार उधम

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स'): विद्या बालन, शेरनीक

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स'): सरदार उधम

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णु वर्धन, शेरशाह

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): साई तम्हंकर, मिमी

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): पंकज त्रिपाठी, मिमिक

सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम: तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन और विक्रम मोंट्रोस, शेरशाह


GPSC भर्ती 2022: 245 मुख्य अधिकारी के पदों के लिए आवेदन करे।

सर्वश्रेष्ठ गीत: कौसर मुनीर (लहरा दो-83)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): बी प्राक (मन भार्या, शेरशाह)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): असीस कौर (रतन लंबियां, शेरशाह)

सर्वश्रेष्ठ कहानी: अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन, और तुषार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (उधम सिंह)

सर्वश्रेष्ठ संवाद: दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम)

सर्वश्रेष्ठ छायांकन: अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम)

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन: मानसी ध्रुव मेहता और दिमित्री मलिक (सरदार उधम)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: वीरा कपूर (सरदार उधम)

सर्वश्रेष्ठ संपादन: ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह)

बेस्ट वीएफएक्स: सरदार उधम

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तहरवी)

सर्वश्रेष्ठ पदार्पण पुरुष: एहान भट (99 गाने)

बेस्ट डेब्यू फीमेल: शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: सुभाष घई

कृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए, श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ीं कई रोचक और रहस्यमयी बातें

बेस्ट डेब्यू का इन्हें मिला FILMFARE  अवॉर्ड

शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीमेल का पुरस्कार जीता। वहीं, बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार एहान भट को '99 सॉन्ग्स' के लिए दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार सीमा पाहवा को 'रामप्रसाद की तहरवी' के लिए मिला।


पहली बार महिला गीतकार ने जीता 
 FILMFARE AWARD 2022 

इस दौरान सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। वहीं, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने शेरशाह के गाने मन भरया के लिए जीता। जबकि असीस कौर ने शेरशाह के ही गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता।




67 FILMFARE AWARD 2022 स्क्रीनप्ले, कहानी और डायलॉग में इन्होंने मारी बाजी

शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को 'सरदार उधम' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे को 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए मिला है। इसके अलावा दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर को संदीप और पिंकी फरार के मिला बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड।

सपोर्टिंग एक्टर में 'मिमी' ने मारी बाजी

साई तम्हंकर को 'मिमी' में कृति सेनन की दोस्त का किरदार निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल, तो पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा शूजीत सरकार ने सरदार उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता है।

 

67 FILMFARE AWARD 2022 'शेरशाह' बनी बेस्ट फिल्म

फिल्मफेयर में 'शेरशाह' ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। विष्णुवर्धन एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..