संदेश

जानकारी – 13 ऐसी वेबसाइट्स, जिनके बारे में जानकर आप कहेंगे कि काश पहले पता होता  

इंटरनेट पर करोड़ों वेबसाइट्स उपलब्ध हैं और हर रोज हजारों नई वेबसाइट्स तैयार होती हैं। मगर वेबसाइट्स के इस महासागर में कुछ ही वेबसाइट्स ऐसी हैं, जो अलग सी सर्विसेज ऑफर करत...

देश भक्ति की शायरी

1 *दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है . सिर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान हैं ..*    2 *मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँ यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ, मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की, तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ।.*  3 *जब आँख खुले तो धरती हिन्दुस्तान की हो:* *जब आँख बंद हो तो यादेँ हिन्दुस्तान की हो:* *हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन;* *मरते वक्त मिट्टी हिन्दुस्तान की हो।*  4 *आज़ादी की कभी शाम ना होने देंगे , शहीदों की कुर्बानी बदनामी ना होने देंगे , .बच्ची है जो एक बूंद भी लहू की तब तक भारत माँ का आँचल नीलाम ना होने देंगे !.*  5  *मेरी धडकनो में धडकता रहे तु , मेरे देश तुझको नमन है मेरा, जीऊं तो जुबां पर तेरा नाम हो मरूं तो तिरंगा कफन हो मेरा।.* 

इनकम टैक्स देने की नहीं होगी टेंशन, इस तरह करें निवेश

चित्र
.चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में बहुत कम वक्त बचा हुआ है। अगर आपकी आय कर-योग्य (टैक्सेबल) है और अभी तक आपने टैक्स सेविंग की प्लानिंग नहीं की है तो साल के आखिरी महीनों में आपकी सैलरी का बड़ा भाग टैक्स के रूप में कट सकता है। मेहनत की कमाई का पैसा कटने से आपको दिली तकलीफ होगी और संभव है कि इससे आपके बजट पर भी फर्क पड़े। हम आज आपको वे तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप टैक्स के रूप में बड़ी रकम बचा सकते हैं। इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ईएलएसस) निवेश पर जोरदार रिटर्न के साथ टैक्स सेविंग के लिए ईएलएसएस फंड्स एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें निवेशक को लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए। इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए की टैक्स छूट भी आपको ईएलएसएस फंड में निवेश करने पर मिलती है। अगर लॉक इन पीरियड की बात करें तो किसी भी मार्केट लिंक्ड प्रोडक्ट से यह कम है। ईएलएसएस का लॉक इन पीरियड सिर्फ तीन साल का है। ईएलएसएस में निवेश ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं। आप केवाईसी ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। निवेश में ये गलतियां न करें ईएलएसएस निवेशकों के डाटा से अक्सर यह लगता है कि लोग छोटी अव...

अमरनाथ यात्रा 29 जून से

चित्र
 इस बार की अमरनाथ यात्रा 29 जून को आरंभ होकर 7 अगस्त तक चलेगी। इस बार 40 दिनों की अमरनाथ यात्रा में 6 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, पर अमरनाथ यात्रा के प्रति एक गहरी चिंता का विषय यह है कि राज्य में होने वाली धार्मिक यात्राओं के प्रति गठबंधन सरकार का रवैया उदासीन होने लगा है। यह इसी से साबित होता है कि हाल ही में राज्य सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण 2016 की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य की अर्थव्यवस्था को इन धार्मिक यात्राओं से किसी भी प्रकार का लाभ नहीं होता है। राज्य सरकार द्वारा 1 साल के गैप के बाद पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2014 और 2015 में 8 मिलियन से अधिक लोग धार्मिक यात्राओं पर जम्मू-कश्मीर में आए, पर उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति में कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाई बल्कि उलटे उनकी सुविधाओं तथा सुरक्षा की खातिर राज्य सरकार को करोड़ों रुपया खर्च करना पड़ा। धार्मिक श्रद्धालुओं के प्रति राज्य सरकार का इशारा अमरनाथ यात्रा तथा वैष्णोदेवी की यात्रा में शामिल होने वाले लोगों से है। यह रिपोर्ट कहती है कि धार्मिक यात्राओं पर आने वा...

सुविचार

चित्र
पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है"    "जिसको समस्या न हो"            "और" "पृथ्वी पर कोई समस्या ऐसी नहीं है" "जिसका कोई समाधान न हो... मंजिल  चाहें  कितनी भी  ऊँची  क्यों न हो,  रास्ते  हमेशा  पैरों  के  नीचे  ही  होते है।                     सुप्रभात  

मंत्रिमंडल ने 105 पुराने कानूनों को खत्म करने की मंजूरी दी

चित्र
 पुराने और निरर्थक हो चले कानूनों से निजात पाने की कोशिशों के तहत बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 105 पुराने निरर्थक कानूनों को खत्म करने की मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने 105 पुराने अधिनियमों को हटाने के लिए निरस्त एवं संशोधन विधेयक-2017 पेश करने को मंजूरी दे दी। केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मई, 2014 से अगस्त, 2016 के बीच 1,175 ऐसे पुराने कानूनों को हटाया जा चुका है। केंद्र सरकार ने ऐसे 1,824 केंद्रीय कानूनों को चिह्नित किया है, जो इतने पुराने पड़ चुके हैं कि उनकी उपयोगिता समाप्त हो चुकी है। प्रसाद ने बताया कि विभिन्न राज्य सरकारों से भी पुराने पड़ चुके 227 कानूनों को हटाने का अनुरोध किया है। विधि मंत्रालय के अनुसार, अनुपयोगी हो चुके कानूनों की एक सूची सभी मंत्रालयों और विभागों को भेजा गया है, जिस पर उनकी राय मांगी गई है। राज्य के विभागों सहित 73 मंत्रालयों/विभागों ने 105 कानूनों के हटाए जाने पर सहमति दे दी है, जबकि 139 ऐसे कानूनों को हटाने पर सहमति नहीं मिली है। ...

गर्ल्स सेफ्टी और फ्रेंड्स की लोकेशन के लिए लांच हुआ ये एप

चित्र
 मोबाइल एप के मार्केट में एक नया एप लांच किया गया है। इस एप का नाम है SeekPeek। इसके जरिए आपके दोस्त आपकी लोकेशन के बारे में आसानी से जान सकते हैं और आप खुद भी अपनी फैमली और दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन को बस एक क्लिक के जरिए शेयर कर सकते हैं। इस एप को महिलाएं खुद की सुरक्षा के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। महिलाएं जहां भी जा रही हैं इस एप के जरिए अपनी रियल लोकेशन को अपनी फैमली और दोस्तों के साथ साझा कर सकती हैं, जिससे अगर वो किसी समस्या में फंसी हैं तो उनकी लोकेशनका पता आसानी से चल जाएगा। एप के माध्यम से आप दोस्तों को छोटे संदेश भी भेज सकते हैं। इस एप को एंड्रॉयड यूजर्स फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए गूगल आपसे कोई चार्ज नहीं लेगा। ये एप अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। लोकेशन शेयर के लिए बना है एप SeekPeek एप मुख्य रूप से आपकी लोकेशन को शेयर करने के उद्देश्य से बनाया गया है। हमें अकसर अपने दोस्तों और फैमली की चिंता रहती है जब वो हमसे दूर कहीं बाहर जाते हैं। हम ये पता लगाना चाहते हैं कि वो कहां हैं और कैसे हैं? SeekPeek एप एक ...