मुंह में कैंची दबाकर करते हैं कटिंग अब गिनीज बुक इन्हें करेगा सलाम

वाराणसी: हुनर एक ऐसी कला है जो किसी के पास भी हो सकती है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हुनर की दौलत सिर्फ अमीरों को नसीब हो। कभी-कभी हुनर ऐसे लोगों के पास भी चला जाता है जो तमाम मुश्किलों के इतर न सिर्फ जिंदगी जीने का सलीका जानते हैं बल्कि वो अपनी मेहनत के दम पर खुद को कामयाबी की दहलीज तक ले जाते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में वाराणसी के एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसके पास गजब की प्रतिभा है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं एक ऐसे शख्स की जिन्होंने एक दुर्घटना में अपने दोनों गंवा दिए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और जिंदादिली की एक नई मिसाल पेश कर दी। हांथ नहीं होने पर उन्होंने मुंह से कैंची पकड़ कर लोगों के बाल काटना शुरू किया। अपने इसी हुनर के कारण आज अंसार अहमद का नाम

गिनीज बुक में शामिल होने जा रहा है। अंसार अहमद जिस अंदाज में मुंह में कैंची रखकर लोगों के बालों को काटते हैं उसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

जब अंसार अहमद के दुर्घटना में दोनों हाथ चले गए तो उन्होंने अपनी मजबूरी को ताकत बना लिया। लोगों की इच्छा अनुसार बाल काटने में अंसारी को महारत हासिल है। अपने इस हुनर को अंसारी ने साल 2008 में पहचाना जब उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे। अब अंसार अहमद के हाथ ठीक हो गए है लेकिन उन्होंने मुंह से बाल काटना इतना बखूबी सीख लिया है कि अब उन्होंने लगातार 25 घंटे तक बाल काटकर गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की शुरूआत कर दी है।

अंसार अहमद का कहना है कि ये बहुत ही मुश्किल काम था। उनका कहना है कि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर ऐसे लोगों के लिए मिसाल बनना चाहते हैं जो शारीरिक तौर पर मुसीबतें झेल रहे हैं। इस बार वो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे से लगातार 25 घंटों के लिए मुफ्त में मुंह से बाल काट रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..