23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1821 - मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 - ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1939 - तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
1947 - वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
1976 - चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979 - ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
1990 - आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 - सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
1997 - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
2002 - संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका ।
2002 -  इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये ।
2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2004 - चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2008 - झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 - राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 - लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।

*23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1872- टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1883 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1923- बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।
1955 - सुखदेव नंदाजी काले - नौवीं लोकसभा के सदस्य।

*23 अगस्त को हुए निधन👉*

1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक ।
1994 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।

*23 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _शरद ऋतु प्रारम्भ ।_
🔅 _शोपियान यात्रा शुरु ।_
🔅 _शायरा बानो जन्म दिवस ।_
🔅 _दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।_

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..