26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1303 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया ।
1346 – विश्व में पहली बार, युद्ध में तोप का प्रयोग किया गया। यह विध्वंसक हथियार ब्रिटेन की सेना ने फ़्रांस की सेना के विरुद्ध प्रयोग किया।
1541 – तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
1743 – चार्ल्स थर्बर ने टाइपराइट का पेटेंट कराया।
1852 – बंबई एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।
1920 - अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1929 – अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।
1957 – सोवियत संघ ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की।
1977 - जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 – अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।
1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।
1999 - माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
2002 - दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
2007 - पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2013 - फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

*26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*

1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल।
1743 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री ऐन्टोनी लेवाएज़ियर। उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है व उन्होंने ही ऑक्सीजन की खोज की।
1891 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।
1898 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के पेंटिंग की संग्रहकर्ता पेगी गुगेनहाइम का जन्म हुआ।
1910 - भारत रत्न, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरसा का युगोस्लाविया में जन्म ।
1927 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
1928 - आेम प्रकाश मुंजल - हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।
1956 - मेनका गाँधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।
1964 - दिनेश रघुवंशी - प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल)।
1972 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।

*26 अगस्त को हुए निधन*

1910 - विलियम जेम्स - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।
1934 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
1963 - राधेश्याम कथावाचक - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1975 – स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक , पत्रकार और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर ।
2012 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।

*26 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

🔅 _अमरनाथजी यात्रा / दर्शन ।_
🔅 _रक्षाबंधन (राखी) पर्व (पूरा दिन शुद्ध)।_
🔅 _देववाणी संस्कृत दिवस ।_
🔅 _सत्याग्रह बलिदान दिवस (हैदराबाद) ।_
🔅 _मदर टेरेसा जयन्ती ।_
🔅 _अन्तर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस ।_
🔅 _संगीतज्ञ विष्णु दिगम्बर पलुस्कर जयन्ती (तिथि अनुसार)।_
🔅 _चौ. बंसीलाल जयन्ती।_
🔅 _श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस ।_

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..