मुख्य समाचार :-09 दिसंबर, 2018,. 9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*🌅🗞 समाचार सुप्रभात🌅*

  *09 दिसंबर, 2018 रविवार*
              🔰🔰🔰

*
*🛑*

*🔸जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के आठवें चरण में करीब 80 प्रतिशत मतदान*

*🔸केन्द्र ने स्पष्ट किया - निर्माण कार्य पूरा होने के प्रमाण-पत्र वाले फ्लैटों और परिसरों की बिक्री पर कोई जीएसटी नहीं*

*🔸जापान में श्रमिकों की कमी की समस्या दूर करने के लिए संसद ने विदेशी कामगारों को अनुमति देने संबंधी विवादित-विधेयक को मंजूरी दी*

*🔸भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप में कनाडा को 5-1 से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में, बेल्जियम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया*

*🔸एडिलेड क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर 166 रन की बढ़त के साथ भारत मजबूत स्थिति में*

*💢विविध खबरें*

*🔺मजबूत या मजबूर सरकार के लिए होगा 2019 का महासंग्राम : अमित शाह*

*🔺राजस्‍थान: नतीजे से पहले ही कांग्रेस में 'ऑपरेशन सीएम' शुरू, गहलोत और पायलट कैंप सक्रिय*

*🔺शादी के सवाल पर Jagran Forum में बोले तेजस्वी- मैं तो तैयार हूं, अच्छी लड़की ढूंढिए*

*🔺मेक्सिको की वनीशा बनीं मिस व‌र्ल्ड 2018, मानुषी ने पहनाया ताज*

*🔺ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर पहुंचे शाह रुख़, आमिर और सलमान ख़ान*

*🔺वाड्रा के करीबियों पर दूसरे दिन भी हुई ईडी की कार्रवाई, बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर*

*🔺फारूक अब्दुल्ला ने पूछा- क्या राम स्वर्ग से आकर किसानों को कुछ बेहतर दे देंगे?*

*🔺भाई मुलायम सिंह के आशीर्वाद पर बोले शिवपाल यादव- कोई साथ दे या ना दे, फर्क नहीं पड़ता*

*🔺ट्रंप ने मिली को बनाया ज्वाइंट चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का नया चेयरमैन*

*🔺'Yellow Vest' आंदोलन से जल रहा फ्रांस, बंद करना पड़ा एफिल टावर*

*🔺संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए चीन का सैन्य दल पाकिस्तान पहुंचा*

*🔺शरीफ के बाद इमरान ने भी माना, मुंबई हमले में था पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ*

*🔺शरीफ के बाद इमरान ने भी माना, मुंबई हमले में था पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ*

*🔺रूसी दखल मामले में ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट में नए दस्तावेज जमा*

*पेरू: फुटबॉल महासंघ के प्रमुख को भ्रष्टाचार के आरोप में 18 महीने की जेल*

*
9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1625 - हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
1762 - ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1873 - हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने 'म्योर कॉलेज' की आधारशिला रखी।
1898 - बेलूर मठ की स्थापना।
1910 - फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1917 - जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924 - हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
1931 - जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
1941 - चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946 - संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1992 - प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
1998 - रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।
1998 -  आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान सौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
2000 - दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
2001 - यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2001 - तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
2002 - जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
2003 - रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।
2006 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।
2007 - पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में 'रम्या राजन' और 'पी.के. विनीथा' ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।
2012 - मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
2013 - इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।

9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1484 - संत सूरदास - महान् कवि ( कन्फर्म नहीं)।
1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
1825 - राव तुला राम - सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले से थे।
1870 - डाॅ. अाई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल।
1889 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1913 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
1918 - कुशवाहा कान्त - भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
1929 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
1945 - शत्रुघ्न सिन्हा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।
1946 - सोनिया गाँधी - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।

9 दिसंबर को हुए निधन👉

1761 - ताराबाई - शिवाजी की पुत्री ।
1971 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
1983 - शाह नवाज़ ख़ान - 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी थे।
1997 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2007 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

9 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी दिवस ।
🔅 श्रीमती सोनिया गांधी जन्म दिवस ।
🔅 श्री राव तुलाराम जयन्ती ।
🔅 अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर ) ।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो ।🌻

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..