10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1582 - फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।
1887 - आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1902 - तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1903 - पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1947 - सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1961 - सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963 - अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1994 - यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998 - अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000 - नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2002 - अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003 - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004 - ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005 - कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006 - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
2013 - मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना ।

10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1870 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार।
1878 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी - वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक।
1878 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद।
1888 - प्रफुल्लचंद चाकी - स्वतन्त्रता सेनानी।
1902 - एस. निजलिंगप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

10 दिसंबर को हुए निधन👉

1679 - यशवंतसिंह - औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत था ।
1963 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
1995 - चौधरी दिगम्बर सिंह - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
2001 - अशोक कुमार - भारतीय अभिनेता।
2009 - दिलीप चित्रे, मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक।

10 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 गुरु श्री गोविंद सिंह गुरयायी दिवस (परम्परानुसार)।
🔅 विश्व मानवाधिकार दिवस ।
🔅 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती ।
🔅 शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस।
🔅 चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस ।
🔅 अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस ।
🔅 अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर )।

🌻आपका दिन मंगलमय  हो ।🌻

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..