पांच लक्षण जो बताते हैं कि कितनी बार जन्म ले चुकी है आपकी आत्मा





बहुत बार आपके साथ ऐसी घटनाएं या आदतें होती हैं जिनका आपके सामान्य जीवन से कोई ताल्लुक नहीं होता। आपको भी इन बातों पर हैरानी होती हैं कि आखिर ऐसा क्यों है। शायद आपको इसपे यकीन ना हो लेकिन बहुत हद तक यह संभव है। की यह आपके पूर्व जीवन से जुड़ा हो सकता है। आत्माओं आलोकिक शक्तियों और पुनर्जन्म की बातें आज भी रहस्य हैं। मान लीजिये एक बार के लिए अगर यकीन कर लिया जाए कि पुनर्जन्म सच में होता है तो आप जरूर जानना चाहेंगे कि आपकी आत्मा ने पहली बार जन्म लिया है मनुष्य रूप में इससे पहले आप कई जन्म ले चुके हैं। आगे बताए ये 5 लक्षण अगर आपमें भी हैं तो समझें इससे पहले कई बार जन्म ले चुकी है आपकी आत्मा या कहें कि यह जीवन आपका पुनर्जन्म है।
1 अनजाना डर अगर आपको किसी बात से बहुत ज्यादा डर लगता हो लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इसका आपके वर्तमान जीवन से कोई नाता ना हो जैसे उचाई पानी आग से आप डरते हो लेकिन आपके जीवन में अब तक कोई ऐसी घटना ही नहीं हुई हो जिससे आपको ऐसा डर लगना चाहिए। तो दोस्तों ऐसे लक्षण आपकी किसी पूर्वजन्म की घटना की ओर आकर्षित करता है।
2 एक ही सपना बार बार आना अगर अक्सर आपको एक ही सपना बार बार आता हो तो इसका नाता आपके पूर्वजन्म से हो सकता है। जैसे कि सपने में दिखने वाले लोग आपको पहचाने से लगते हैं लेकिन आप अपनी असल जिंदगी में उनको कभी नहीं देखे हो।
3 पहली मुलाकात में किसी से अपना पन लगना अगर आप किसी से पहली बार मिले हो और अगर आपको बार बार यह लगता है कि आप इसको पहले से जानते हो। हो सकता है वह आपके पिछले जन्म में कोई आपका अपना हो।
. 4 किसी चीज के प्रति खास दीवानगी अगर आप किसी चीज के लिए खास भावनात्मक जुड़ाव रखते हो जैसे अनाथ बच्चों गरीब बूढ़े अपाहिजों भिखारियों के प्रति खास दया हो आपके ना चाहते हुए भी उनके प्रति दिल में बेहद दया और आपके मन में उनके प्रति कुछ करने का जज्बा जागता हो। इसका अर्थ ये भी हो सकता है कि आप पूर्व जन्म में ऐसी किसी परिस्थिति से जुड़े होंगे।
5 पूर्वाआभास कई लोग आपको ऐसे मिलते होंगे जो कहते होंगे की कुछ बुरा होने से पहले ही उनको इस बात का एहसास होने लगता है। कि कुछ बुरा होने वाला है। और वह अनहोनी होने के डर से डरते रहते हैं। और आप इसे अपने मन का वहम या बेकार का डर की भावना भी नहीं कह पाते। और कई बार आपका डर सही साबित होता है। तो ये आपके पूर्व जन्म से जुड़े लक्षण हो सकते हैं।
अगर आपको हमारा पेज अच्छा लगा तो हमारे पेज को लाइक शेयर कमेंट और फॉलो करना ना भूलें धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..