KOHLI और धोनी सहित अन्य खिलाड़ियों के हेलमेट से हटेगा तिंरगा? आप भी जानिए ये है पूरा मामला

नई दिल्ली। इंडिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए अब हेलमेट पर तिरंगा लगाना बहुत मंहगा पड़ सकता है। फिल्मकार और समाजसेवी पी उल्हास ने मोहाली पुलिस थाने में रविवार को इस मामले में परिवाद (शिकायत) दायर किया है। उन्होंने तिरंगे के हेलमेट पर प्रयोग करने को लेकर आपत्ति जताई है और इसे तिरंगे का अपमान करार दिया है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच की मिसाल देते हुए उल्हास ने कहा है कि भारतीय तिरंगे का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो रहा था। जैसा सम्मान तिरंगे को मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों के हेलमेट पर तिरंगा कतई नहीं होना चाहिए, क्योंकि भारतीय खिलाड़ी मैदान पर थूकते हैं और फिर वहीं हेलमेट भी रखते हैं (जब वह पहने नहीं होते हैं) ये तिरंगे का अपमान है।

उन्होंने ट्वीट किया- 'हेलमेट पर तिरंगा लगाना गैरकानूनी है। इससे हमारे राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचती है।' सामाजिक कार्यकर्ता उल्लास पीआर के अनुसार भारतीय संविधान के मुताबिक, तिरंगा झंडा को कोई अपने हेलमेट पर नहीं लगा सकता। हालांकि इसपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि ऐसा हुआ तो विराट कोहली सहित भारत के कई खिलाड़ी को अपने हेलमेट में से तिरंगे को हटाना पड़ेगा।

गौर हो कि भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी हेलमेट पर तिंरगा लगाना छोड़ दिया है। हालांकि, विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी भारतीय झंडे यानी तिरंगे का प्रयोग करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उल्लास क्रिकेट संबंधित मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे हो। इसी माह उन्होंने कोलकाता के ईडन-गार्डंस पर भारत-पाक मैच के दौरान राष्ट्रगान में शब्दों के गलत उच्‍चारण को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्‍चन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..