हेल्थ टिप्स: रोज ये एक काम करने से दूर हो जाएगी आंखों की कई दिक्कतें


आंख आपके शरीर का सबसे जरुरी और नाजुक हिस्सा होती है, जिसका ध्यान रखना बहुत जरुरी है। आंखों को ठीक रखने के लिए इसका ख्याल रखना बहुत आवश्यक है, इसलिए आज हम आपको आचार्य बालकृष्ण जी के बताए हुए टिप्स बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपनी आंखों की कई दिक्कतों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं आचार्य जी की ओर से आंख को लेकर बताए गए टिप्स के बारे में।

मुंह में पानी भरकर छींटे मारें- आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि हर व्यक्ति को रोज सुबह उठते ही आंखों पर छींटें मारने चाहिए और यह छींटें सीधे आंखों पर मारने के बजाय इससे पहले मुंह में पानी भर लेना चाहिए। मुंह में पानी भरने के बाद आंखों पर छींटें मारने चाहिए। सुबह ऐसा करने से आंखों की अधिकतर दिक्कत दूर हो जाती है और करीब 50 फीसदी आंखों की बीमारियां खत्म हो जाती है।

रोशनी से दूर रहें- जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी आंखें सेंसटिव रहती है यानि कोमल रहती है और इस वक्त आंखों पर जोर नहीं देना चाहिए। इसलिए सुबह उठते ही तेज रोशनी की ओर नहीं देखना चाहिए, लेकिन आजकल अधिकतर लोग सुबह उठते ही फोन देखते हैं, जिससे कि आंखों पर असर पड़ता है और कई दिक्कतें होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

आईवॉश कप से आंख धोएं- आप सुबह उठते ही आंखों के पहले आंखों पर छीटें मारें और उसके बाद पानी में त्रिफला पाउडर मिले हुए पानी से आंखों को आईवॉश कप के माध्यम से धो लें। अगर आप त्रिफला चूर्ण नहीं मिला सकते तो रात को पानी में आंवला डालकर रख दें और सुबह उसे अच्छे से छानकर आईवॉश कप में डालकर पानी धो लें। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंख की लालिमा जैसी दिक्कतें दूर होती है।

मेहंदी का करें इस्तेमाल-  अगर आपकी आंखे लाल रहती है या आपकी आंखों में जलन होती है या आंखों में दर्द रहता है तो मेहंदी के पत्तों को पीसकर उसकी लुग्दी की टिकिया बना लें। उसके बाद उस टिकिया को रूई के ऊपर रख कर आंख पर बांधे। इससे आंख की सूजन, लालिमा और दर्द में आराम मिलता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Kavi ane tena upnam..